फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों ने छात्रा का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। स्कूल आते-जाते वक्त रास्ते में रोककर छेड़खानी करने वाले पांच शोहदों की उनके घरवालों से शिकायत करने पर उन्होंने छात्रा का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा के पिता ने थाना नवाबगंज में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा के मुताबिक वह जब भी स्कूल या कोचिंग जाती है तो शोहदे उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करते हैं। इनमें तीन उसी के गांव के हैं और दो पड़ोस के गांव में रहते हैं। उसने इस बारे में अपने परिजन को बताया तो उन्होंने शोहदों को समझाने का प्रयास किया फिर भी वे हरकतों से बाज नहीं आए और उसका फोटो खींचकर एडिट करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
साइकिल रोककर लड़की से छेड़छाड़ : साइकिल चला रही 12 वर्षीय लड़की को रोककर शनिवार दोपहर 12 बजे गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। लड़की के पिता ने हाफिजगंज थाने मेें तहरीर दी है कि आरोपी ने रुपयों का लालच देकर उसकी बेटी को जंगल में ले जाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो हाथ पकड़कर खींचने के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। शिकायत करने पर यूपी 112 पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें