फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान युवती से अश्लील वीडियो कॉलिंग में फंसा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फेसबुक पर अनजान युवती से दोस्ती के बाद उससे अश्लील वीडियो कॉलिंग करना इज्जतनगर के युवक को भारी पड़ गया। युवती ने अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली और अब उसका साथी खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर धमका रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित युवक ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। युवक एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसका कहना है कि फेसबुक पर उसकी फ्रेंडलिस्ट में शामिल एक युवती ने मंगलवार रात करीब दस बजे उसे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की। उसने कॉल रिसीव की तो युवती ने उन्हें अश्लील बातें करने के लिए उकसाया। वह उसकी बातों में फंस गए। कुछ ही देर में कॉल कट गई। इसके बाद बुधवार को युवती के साथी ने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर उसे फोन किया। कहा, उसके खिलाफ शिकायत आई है। उसने आठ हजार रुपये गूगल पे करने को कहा और ऐसा न करने पर वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी। बार-बार दोनों रुपये देने के लिए उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। युवक ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें