टाइम पर स्कूल नहीं पहुंचे गुरुजी, गेट पर खड़े बच्चों का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल।
फरीदपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय धीरपुर के बच्चों का एक वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि शनिवार सुबह 10:20 बजे पर स्कूल गेट पर बच्चे खड़े हुए हैं। स्कूल के शिक्षक नहीं पहुंचे। स्कूल गेट पर ताला लगे होने से बच्चे गुरु जी का इंतजार कर रहे। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर से की है।
फरीदपुर क्षेत्र के धीरपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बच्चे पढ़ने के लिए गए तो उन्हें गेट पर ताला लटका मिला। बच्चे शिक्षकों का इंतजार करने लगे। वायरल वीडियो में ग्रामीण बोलते हुए दावा कर रहे हैं कि स्कूल के शिक्षक कभी भी समय पर नहीं पहुंचते हैं। सुबह 11 बजे से पहले शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचते। संवाद