फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तारण गुरु नानक आया, हिंदु मुसलमाणि निवाया

विज्ञापन
कल तारण गुरु नानक आया, हिंदु मुसलमाणि निवाया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

गुरु नानक के 550वें जन्म दिन पर बिशप मंडल में सजा मुख्य दीवान

बरेली। गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिन पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मुख्य दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थे ने सबद कीर्तन करके संगत को निहाल किया। मुख्य दीवान में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। कॉलेज में 550 रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए और 550 पौधों का वितरण किया गया। सबद कीर्तन के बाद लंगर छका गया। मुख्य दीवान के बाहर कॉलेज परिसर में खानपान के स्टॉल भी लगाए गए। रात में शहर के सभी गुरुद्वारों में रोशनी की गई।
विज्ञापन

बिशप मंडल इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से मुख्य दीवान सजाया गया। सुबह नौ बजे गुरवाणी सेवा सोसाइटी के सरदार भगत सिंह ने जत्थे के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सुसज्जित वाहन में गुरुद्वारा पंजाबी सत्संग सभा ने गुरवाणी कीर्तन और सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच मुख्य पंडाल में विराजमान किया।
छोटे-छोटे बच्चों ने गुरु नानक देव का सबद गायन किया। सिक्ख मिशनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सतिगुरु नानक प्रगटिया मिटा धुंध जगु चानन होआ का गायन किया। रागी दिलीप सिंह ने घरि घरि बाबा गावीअै, रागी गुरमीत सिंद्य जाहर पीर जगतु गुरु बाबा और रागी बलवंत सिंह ने कलि तारण गुरु नानक आइया, हिंदु मुसलमाणि निवाया, चंडीगढ़ से आए नवनीत सिंह ने सुणी अरदास सुआमी मेरे सरब कला वणि आई सबद गाकर संगत को निहाल किया। पंथ के प्रचारक सुरजीत सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक ने अवतार लिया, जहां कलयुग का बोलबाला था। वह मुस्कुराते हुए पैदा हुए थे। दाई सहायिका ने उस समय कहा था कि यह कोई साधारण बच्चा नहीं है। बहन बेबे नानकी ने सबसे पहले उनके पैगंबरी रूप को पहचाना। उन्होंने गुरु नानक देव के सिद्धांत किरत करो, नाम जपो और वंड छको का वर्णन किया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर चरनजीत सिंह मान को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पिछले साल 23 नवंबर 2018 में रखे गए सहिज पाठ साहिब की समाप्ति भी गई। कार्यक्रम में सभी गुरुद्वारा कमेटियों, गुरवाणी सेवा सोसाइटी, सिक्ख सेवक जत्था, अखंड कीर्तनी जत्था, सिक्ख मिशनरी कॉलेज, माता भाग कौर ग्रुप आदि संस्थाओं ने सहयोग किया। गुरुद्वारा सुभाषनगर कमेटी ने 550 पेड़ों का निशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर सुरिंदरजीत सिंह, साहिब सिंह होरा, डॉ. महेंद्र सिंह बासु आदि उपस्थित थे। मुख्य दीवान के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मालिक सिंह कालरा, मनमोहन सिंह, गुरदीप सिंह बग्गा, महेंद्र सिंह, एमपी सिंह, मनु बक्शी, किन्दर पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

आईएमए ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

डॉ. सुशीला गिरीश मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आईएमए ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने लोगों को निशुल्क दवाएं भी दी। सिक्ख मिशनरी कालेज एवं माता भाग कौर ग्रुप ने धार्मिक पुस्तकों को स्टाल भी लगाया। जहां लोगों में किताबें खरीदने की भीड़ लगी रही।

गुरुद्वारा सुभाषनगर में मुख्य दीवान आज

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर मुख्य दीवान सुभाषनगर गुरुद्वारा में रात आठ बजे सजेगा। गुरुद्वारा कमेटी के हरप्रीत सिंह गोलू ने बताया कि मुख्य दीवान रात 11 बजे तक सजेगा, जिसमें रागी जत्थे सबद कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें