फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गार्ड ने बुजुर्ग डॉक्टर के खाते से 12 लाख रुपये उड़ाए, साइबर क्राइम पुलिस ने दबोचा

Wed, 23 Sep 2026 05:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक सिक्योरिटी गार्ड ने बुजुर्ग डॉक्टर से साइबर ठगी कर ली। उसने डॉक्टर की सिम पर यूपीआई एक्टिवेट कर उनके खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए। जांच के बाद साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक खाते से करीब 12 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सैमसंग गैलेक्सी एस9 मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले पीड़ित के घर के सामने स्थित कॉलोनी में गार्ड की नौकरी करता था। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी डॉ. आदर्श संघी ने 27 जुलाई 2026 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वर्ष 2025 में उनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने फोनपे के माध्यम से करीब 12 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उन्हें जुलाई 2026 में हुई। बुजुर्ग डॉ. संघी के मोबाइल नंबर पर यूपीआई सुविधा सक्रिय नहीं थी और वह यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल भी नहीं करते थे। 

पुलिस ने मामले मे आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के विश्लेषण के बाद पुलिस ने सुभाषनगर क्षेत्र के गणेश नगर निवासी सचिन शर्मा (28) को बुधवार सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से सिम निकालकर सक्रिय की यूपीआई सेवा 
पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन पीड़ित के सामने स्थित कॉलोनी में गार्ड की नौकरी करता था। आरोप है कि उसने पीड़ित के मोबाइल फोन से सिम निकालकर उससे संबंधित बैंक खाते में यूपीआई सेवा सक्रिय कर ली। 

इसके बाद यूपीआई के माध्यम से खाते से रकम निकाल ली। पुलिस ने आरोपी के पास से काले रंग का सैमसंग गैलेक्सी एस9 मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें