शीशगढ़। कस्बे में ब्याही गई केमरी निवासी एक महिला ने अपने पति पर दूसरी पत्नी के साथ सोना व नकदी चुराकर ले जाने व खर्च न देने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
पीड़ित महिला ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति जफीर अहमद, ससुर बाबू, जकीर, रमीज आदि ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि कुछ दिनों बाद ही पति ने दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ उनके घर में रखा 13 तोले सोना, 500 ग्राम चांदी व 30 हजार रुपये निकाल कर ले गए। महिला ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। संवाद