नियमानुसार व्यापार कर रहे लोग न घबराएं : वीडी शुक्ला
जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 वीडी शुक्ला का कहना है कि कर चोरी को लेकर छापा कार्रवाई जारी रहेगी। जो व्यापारी नियमानुसार कारोबार कर रहे हैं, उन्हें बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। खुफिया टीमों द्वारा प्राप्त संदिग्ध सूची के आधार पर छापा कार्रवाई की गई है। वहीं, कुछ व्यापारियों ने शुरुआत में जीएसटी पंजीकरण के दौरान फर्जी दस्तावेज भी लगाए हैं। उनके वैध दस्तावेज का सत्यापन अलग टीम करेगी।
गाला एजेंसीज के सुनील मनचंदा ने बताया कि जीएसटी टीम को जो देखना था, उन्होंने उसे देख लिया है। बाकी उन्हें जो अकाउंट आदि का सत्यापन करना होगा, वे करते रहेंगे। उन्होंने अपना फर्ज निभाया।