करीब 2 हजार करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग करके 90 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले तीन कारोबारियों को छापोमारी करके पकड़ा गया है। यह छापा डीजी जीएसटी इंटेलिजेंस लखनऊ जोनल यूनिट ने मारा था। छापे में बरेली के अलावा तीन-जगह कार्रवाई की गई थी।
छापे में पता चला है कि तीन आरोपी कई कंपनियां चला रहे थे और फर्जी बिल बनाकर माल की सप्लाई दर्शाते थे, लेकिन असल में वैसा कुछ होता नहीं था। अब तक की छानबीन के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फर्जीवाड़ा करके तीनों आरोपियों ने करीब 90 करोड़ का चूना लगाया।
अभी मामले की जांच चल रही है और यह तय किया जाना बाकी है कि आखिर इन कर चोरों ने सरकार को कितने का चूना लगाया है। जानकारी के अनुसार तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पेशी के बाद 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है।