फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मारिया फ्रोजन, रहबर मीट फैक्टरी में जीएसटी चोरी की पुष्टि, मौके पर जमा किए एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नरियावल स्थित मारिया फ्रोजन और रहबर फूड (मीट) फैक्टरी पर कर चोरी संबंधी जांच 26 घंटे बाद थमी। दोनों फर्मों से 50-50 लाख रुपये जमा कराकर संदिग्ध दस्तावेज समेटकर टीम लौटी। स्टॉक, विक्रय के रिकॉर्ड मिलान में बड़े पैमाने पर कर चोरी मिलने की आशंका है।
विज्ञापन

राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम की कार्रवाई के चलते नरियावल समेत शहर के कई मांस विक्रेताओं की दुकानें बृहस्पतिवार को बंद रहीं। जीएसटी बरेली जोन अपर आयुक्त ग्रेड-एक आशीष निरंजन के मुताबिक, करीब 26 घंटे तक जांच के दौरान स्टॉक दर्ज हुआ। टीम ने संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं।
मिलान में एक-दो दिन का समय लगेगा। टैक्स चोरी का सटीक आंकड़ा मिलने पर रिकवरी नोटिस जारी होगा। जैसे-जैसे मिलान में कर चोरी की पुष्टि हाेगी, उससे संबंधी रिकवरी डिमांड करेंगे। जिसे नियमानुसार जमा कराएंगे। कोताही पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार शाम चार बजे बरेली जोन के सभी खंड की एसआईबी टीम के 27 अधिकारियों ने संयुक्त सर्वे शुरू किया था। इसमें दो उपायुक्त, 10 सहायक आयुक्त, 15 राज्य कर अधिकारी समेत 20 पुलिसकर्मी शामिल रहे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे टीमें लौट आईं।

वित्तीय गड़बड़ी के बड़े खुलासों की जता रहे आशंका
विभागीय सूत्रों के मुताबिक मारिया फ्रोजन और रहबर फूड मीट फैक्टरी से जुड़े अन्य ठिकानों पर पूर्व में भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व में सामने आए तथ्यों की अधूरी कड़ी जोड़ने के लिए इस बार जांच का दायरा व्यापक रखा। वित्तीय अनियमिता संबंधी बड़े खुलासे होने की आशंका है। अगर आशंका सटीक रही तो ये कार्रवाई सेक्टर में अनुपालन (कम्प्लायंस) को सख्ती से लागू करने का संदेश साबित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें