फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा विधायक के खिलाफ साक्ष्य नहीं जुटा सकी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चालक की पिटाई और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में डेढ़ माह के बाद भी जीआरपी सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। सीओ जीआरपी देवी दयाल इसकी जांच कर रहे हैं। घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए पर विधायक पर लगे आरोप पुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

कार चालक ने 29 अक्तूबर को पीटने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने में सपा विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने चालक के बयान भी दर्ज कर लिए हैं पर अब तक आरोप पुष्ट नहीं हो सके हैं। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज में विधायक जाते हुए दिख रहे हैं। आरोप लगाने वाला चालक भी दिख रहा है, लेकिन चालक को पीटने और जातिसूचक शब्द कहने जैसे मामले की पुष्टि नहीं हो रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विधायक पर आरोप लगाने वाले चालक धर्मेंद्र का कहना है कि उस पर बयान बदलने के लिए कई बार दबाव बनाया गया है। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी सपा विधायक को क्लीनचिट देना चाहती है। वह अब मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। दबाव बनाए जाने संबंधी शिकायत पहले ही वह एसएसपी बरेली से कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें