फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल को भी सताएगी ठंड, जिला अस्पताल में नहीं इलाज का प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पारा लुढ़ककर पांच डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ हृदय रोगियों के लिए भी खतरे की घंटी बजने लगी है। शहर के सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग के इलाज की व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल में कई वर्ष से कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती ही नहीं है। जांच के नाम पर भी यहां सिर्फ ईसीजी की सुविधा है। इसलिए अपने दिल का ख्याल आपको खुद ही रखना होगा। अमूमन दिसंबर और जनवरी में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष अग्रवाल के मुताबिक सर्दियों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ने के साथ दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। इंसान अपने जीवनकाल में ज्यादा से ज्यादा तीन बार हार्ट अटैक को झेल सकता है। आमतौर पर इस बीमारी का खतरा 40 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों में ज्यादा होता है। अनियमित दिनचर्या, धुम्रपान करने और शराब पीने वालों में हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सर्दियों के सीजन में कुछ सावधानियां बरत कर इससे बचा जा सकता है।


नियमित रूप से व्यायाम करने से खून का प्रवाह बेहतर होता है और दिल स्वस्थ रहता है। हालांकि, सर्दियों में व्यायाम करते समय सावधानी बरतने की भी जरूरत है। थकान या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो तो व्यायाम बंद कर दें। धुम्रपान और शराब का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन


खान-पान पर दें ध्यान
सर्दियों के मौसम में दिल को स्वास्थ बनाए रखने के लिए खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। हेल्दी हार्ट के लिए फल और सब्जियों के साथ नट्स, साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। अतिरिक्त चीनी, सोडियम और ट्रांस फैट वाले फूड्स खाने से बचना चाहिए।


जीवनशैली में बदलाव करें। दिनचर्या को नियमित करने के साथ भोजन में वसा की मात्रा को कम करें। रोजाना पैदल चलें। ज्यादा सर्दी होने पर घर से बाहर न निकलें। गर्म पेय पदार्थों और गुनगुने पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें