फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन के दौरान नौसिखिया दूल्हे ने अचानक दौड़ा दी सगाई में मिली गाड़ी, मां की मौत, बहन और ताई गंभीर

Tue, 16 Jun 2020 12:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सगाई में मिली बोलेरो के पूजन के दौरान नौसिखिया दूल्हे ने अचानक गाड़ी दौड़ा दी, इसकी चपेट में आकर उसकी मां, बहन और ताई गंभीर रूप घायल हो गए। परिवारवाले घायलों को लेकर बरेली के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां मां को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बहन और ताई की हालत गंभीर बनी हुई है।  

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में अहिबरन सिंह यादव के बेटे कुलदीप सिंह की रविवार को सगाई थी। सगाई में उन्हें बोलेरो गाड़ी मिली थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गाड़ी का पूजन किया जा रहा था। इस दौरान परिवार के साथ ही तमाम रिश्तेदार मौजूद थे। 

पूजन के दौरान पहियों के नीचे नींबू रखकर दूल्हा कुलदीप से गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा तो अचानक गाड़ी दौड़ गई। गाड़ी दूल्हे की मां पुष्पा देवी, बहन सुधा और ताई शकुंतला को कुचलते हुए दीवार से टकराकर रुक गई। घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


आनन-फानन में तीनों घायलों बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया गया। सुधा और शकुंतला की हालत गंभीर बनी हुई है। कुलदीप की मां की मृत्यु से घर में कोहराम मच गया है। कुलदीप की शादी जनवरी में होनी है। 

सगाई के बाद घर में खुशी का माहौल था, जो इस हादसे से मातम में बदल गया। घरवालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। अहिबरन के तीन बेटों में कुलदीप सबसे बड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुलदीप ठीक से गाड़ी चलाना नहीं जानता है। इसी वजह से उसने एकदम क्लच से पैर हटा लिया, जिससे गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें