फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी छोड़कर थाने पहुंचा दूल्हा: पुलिस से बोला- लड़कीवालों ने पीटा, दुल्हन की मां ने लगाया ये आरोप

Fri, 21 Jun 2024 01:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह में विवाद हो गया। इससे नाराज दूल्हा मंडप से उठकर सीधे थाने पहुंच गया। उसने दुल्हन पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बाद में दुल्हन की मां भी थाने पहुंच गईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कम आभूषण लाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। इससे गुस्साया दूल्हा पंडाल छोड़कर थाने पहुंच गया। उसके पीछे-पीछे दुल्हन पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने दूल्हा और उसके परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया, जिससे मामला और बिगड़ता दिखाई दिया, लेकिन बाद में उनके बीच समझौता हो गया। फिर पांच घंटे बाद शादी हो सकी। 
विज्ञापन


ग्राम फतेहनगला निवासी मंजू पुत्री सुरेश कुमार की बृहस्पतिवार रात शादी थी। उसकी बरात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका से आई थी। रात करीब 10 बजे बरात गांव में घूमती हुई दुल्हन के द्वार पर पहुंची। खूब आदर सत्कार हुआ। रात 12 बजे तक खाना पीना चलता रहा। तब तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन रात करीब एक बजे जैसे ही दूल्हा पक्ष के लोग डाला लेकर दुल्हन के घर पहुंचे कि दुल्हन के परिवार वाले कम आभूषण लाने पर भड़क गए। 

उन्होंने दूल्हा रोहित पुत्र कलफ सिंह और उसके परिवार वालों को ताना देना शुरू किया तो दूल्हा नाराज हो गया और भांवरे पड़ने से पहले पंडाल से उठकर बिल्सी थाने पहुंच गया। उसने दुल्हन पक्ष के लोगों पर कम जेवर लाने पर ताने मारने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंचे 
दूल्हा के थाने पहुंचने की सूचना पर दुल्हन मंजू की मां सोमवती और कई रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। उन्होंने रोहित और उसके परिवार वालों पर और दहेज मांगने का आरोप लगाया। इससे मामला और बिगड़ गया। थाना पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने की बात कह दी, जिससे दोनों पक्ष डर गए और उनमें समझौते की बात शुरू हो गई। 

सुबह करीब आठ बजे उनके बीच लिखित में समझौता हुआ। उसके बाद दूल्हा पंडाल में पहुंचा। फिर दोपहर बाद उसकी मंजू से शादी हुई। शाम करीब तीन बजे मंजू ससुराल के लिए विदा हुई। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। उनके बीच समझौता हो गया है और उनकी शादी भी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें