फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों को सिखाया सबक: दूल्हे ने दहेज में मांगी बुलेट, दुल्हन ने किया निहाह से इनकार, लौटाई बरात

Wed, 26 May 2021 08:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

लड़की वालों का आरोप है कि लड़का बुलेट की मांग कर रहा था। उन्होंने बुलेट बुक भी कर दी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण डिलीवरी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाह की रस्में शुरू होने से पहले ही लड़के ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग रख दी। यह सुनकर लड़की बिफर पड़ी। उसने दहेज लोभियों को सबक सिखाते हुए निकाह करने से इनकार कर दिया और बरात लौटा दी। पंचायत के बाद वर पक्ष मंगनी में हुआ खर्च लौटाने पर राजी हो गया तो लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


इज्जतनगर के गांव परतापुर निवासी एक व्यक्ति की बेटी का रिश्ता आठ महीने पहले सीबीगंज के गांव सनौआ निवासी युवक से तय हुआ था। लड़की के चाचा ने बताया कि मंगनी के समय उन लोगों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए। 

इसके बाद दूल्हे ने फोन करके दहेज में बुलेट बाइक की मांग की। इस पर उन लोगों ने 10 हजार रुपये जमा करके बुलेट बाइक बुक करा दी लेकिन लॉकडाउन के कारण उसकी डिलीवरी नहीं हो सकी। इसके बाद आसपास के जिलों से भी बाइक खरीदने के प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को अपराह्न चार बजे लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर पहुंचे जबकि बरात सुबह आकर शाम को वापस जानी थी। फिर भी उन लोगों ने बरातियों को खाना खिलाया। इसी बीच दुल्हन को बुलेट बाइक मांगने और परिवार वालों के परेशान करने की बात पता चल गई तो उसने निकाह से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लड़की के फैसले का वर पक्ष के कुछ समझदार लोगों ने भी समर्थन किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया और मंगनी में खर्च रुपये वापस करने पर सहमति बन गई। इसके बाद बरात वापस चली गई। दुल्हन के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी सिर्फ आठवीं तक पढ़ी है लेकिन उसके फैसले पर हम सभी को गर्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें