फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मनाई हरियाली तीज, नहीं हुए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब मेन ने बांटा चाय-नाश्ता और मास्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब नार्थ में ताज क्वीन चुनी गईं पूजा अग्रवाल

बरेली। हर साल सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाई जाने वाली हरियाली तीज अबकी बार बेहद सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गई। महिलाओं ने घरों में गौरा देवी से अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना करते हुए उनकी पूजा-अर्चना की, जबकि महिला क्लबों ने ऑनलाइन तीज मनाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर बालजती इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन पार्क आदि जगहों पर कार्यक्रम होते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कहीं भी आयोजन नहीं हुए। महिलाओं ने घर में शंकर पार्वती की पूजा की। इस मौके पर इनरव्हील क्लब नार्थ का डांस गीत का कार्यक्रम हुआ। क्लब की सभी सदस्यों ने मल्हार और सावन के गीतों से समां बांध दिया। सभी सदस्यों ने मोबाइल पर ही कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान पूजा अग्रवाल ताज क्वीन चुनी गईं। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ गायिका का भी चयन किया गया। सभी विजेताओं को ई-प्रमाण पत्र के जरिए सम्मानित किया गया। इस दौैरान क्लब की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना, रितु अग्रवाल, रितांशी श्रीवास्तव, अंशु अग्रवाल, सुरक्षना गोस्वामी, प्रीति आदि सदस्यों ने घर में ही शृंगार करके आयोजन में हिस्सा लिया।
इसके अलावा इनर व्हील क्लब मरकरी ने भी सदस्यों के साथ ऑनलाइन हरियाली तीज मनाई। अध्यक्ष सुधा सक्सेना ने राग मल्हार गाया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में मनाई गई यह तीज हमेशा याद रहेगी। इस अवसर पर क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट अनीता गोयल, सचिव रचना सक्सेना, नीरू सक्सेना, गीता दोहरे, अंजना सक्सेना आदि ऑनलाइन रहीं।

इनरव्हील क्लब मेन ने बांटा चाय-नाश्ता और मास्क

बरेली। हरियाली तीज के मौके पर इनरव्हील क्लब मेन ने श्रमिकों और जरूरतमंदों को चाय-नाश्ता और मास्क बांटे। आयोजन सिविल लाइंस में हुआ। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष ममता टंडन ने लोगों से बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचने के लिए शरीर की इम्युनिटी पर ध्यान देने को कहा। आयोजन में सचिव रीता सक्सेना, विनीता सक्सेना, पुष्पा सक्सेना आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें