फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड चुनाव में भाजपा के टिकट की होड़

Mon, 08 Dec 2014 06:18 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है। कई प्रत्याशी इस बार भाजपा के सहारे अपनी नइया पार लगाना चाहते हैं। प्रत्येक वार्ड में तीन से चार लोग भाजपा से टिकट के लिए दावा कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें समर्थन का ही आश्वासन मिला है। टिकट देने का वादा नहीं किया गया है। इसे लेकर भाजपा महानगर कमेटी की पिछले दो दिनों तक लगातार बैठक हो चुकी है। रविवार को हुई बैठक में बरेली कैंट बोर्ड चुनाव के बनाए गए प्रभारी गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुनील शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस बैठक में सभी सात वार्डों से दावेदारों के नाम की सूची कैंट मंडल प्रभारी केएल गेरा ने रखी थी। किसी प्रत्याशी के समर्थन पर फैसले को अंतिम रूप नहीं दिया गया। इसमें वार्ड संख्या-एक से शिखा नायर, मनीषा कपूर, कुसुम लता सोलंकी, वार्ड संख्या-दो से मदन सिंह बिष्ट व भरत सिंह सोलंकी (दोनो पूर्व सभासद), वार्ड संख्या-तीन से संजीव कुमार (भाजपा कैंट मंडलाध्यक्ष), दिलीप कुमार, लाल मन, ओम प्रकाश जेपी (पूर्व सभासद) के नाम हैं।
इसी तरह वार्ड संख्या-चार से कृपा शंकर, सुरेंद्र कुमार, नरेश उपाध्याय, दिलीप यादव, वार्ड संख्या-पांच से शशिकांत जायसवाल (पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड) व ओम प्रकाश कन्नौजिया, वार्ड संख्या-छह से रंजना चोपड़ा, मंजू सिंह, मीता सती, वार्ड संख्या-सात से वेद प्रकाश तनेजा का नाम है। यह सभी दावेदार अपने-अपने तौर पर भाजपा के समर्थन के लिए मजबूती से पैरवी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें