बरेली। लॉयन्स क्लब बरेली मैग्नेट सिटी की ओर से रविवार को एनएनए कॉलेज के पास स्थित विश्व जागृति मिशन के शंखनाद आश्रम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्ष अभय गोयल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केसी गुप्ता ने विभिन्न प्रजातियों के सौ से अधिक पौधे रोपे।
क्लब के राजेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, मनमोहन अत्री, दीपक अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, सचिव अग्रवाल, राजेश मंगल, मयंक ने भी पौधरोपण में सहयोग किया। मंडल सचिव एके गुप्ता व जोन चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने पौधे लगाकर मौजूद साथियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व जागृति मिशन के पदाधिकारी पवन अरोरा, संदीप मेहरा का सहयोग रहा। इस दौरान क्लब सदस्य व पदाधिकारियों ने आगे भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किए जाने का संकल्प लिया। यहां नीलम अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, पारुल गुप्ता व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।