फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानखाना में बाजार से लौटती महिला से छेड़छाड़, पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बानखाना में रविवार दोपहर बाजार से लौटती महिला से छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट की गई। हमलावर जाते वक्त पुराने केस को वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित पक्ष कोहाड़ापीर चौकी पर तहरीर देकर चला आया। पुलिस घटना को दो पक्षों के पुराने विवाद से जुड़ा और संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बहू बेटों के साथ रहती है। रविवार दोपहर वह कोहाड़ापीर से सामान लेकर घर लौट रही थीं। तभी मजार के पास उन्हें तीन लोगों ने रोक लिया। ये लोग उससे छेड़छाड़ करने लगे। इनमें से एक ने उसका मुंह दबा लिया और दो ने छेड़छाड़ की। उसने बचकर भागने की कोशिश की तो ये लोग और हमलावर हो गए। मारपीट में उसके हाथ की चूड़ी टूट गई जिससे हाथ से खून निकल आया। जाते वक्त इन लोगों ने धमकी दी कि तुम्हारी बहू ने जो केस कराया है, उसे खत्म करा दो वर्ना अंजाम बुरा होगा। ऐसा नहीं किया तो उठाकर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें