गी के 42 किलो ग्राम में सोनिका प्रथम
महिला वर्ग गी के 42 किलो ग्राम में सोनिका प्रथम, 46 किलो में रिशिका प्रथम, 50 में कृतिका प्रथम, 54 किलोभार वर्ग में नीलम प्रथम, दीपिका द्वितीय, 58 किलो भार वर्ग में बुशरा प्रथम, भूमिका द्वितीय, 66 में समीक्षा प्रथम, 70 में विशाखा प्रथम, 74 किलो में पुष्पांजली प्रथम, 82 किलो में खुशी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग नो-गी प्रतियोगिता में 42 किलो भार वर्ग में आकांक्षा ने प्रथम, सोनिका ने द्वितीय, 46 में रिशिका प्रथम, 50 में सिमरन प्रथम, कृतिका द्वितीय, 52 में तनु प्रथम, दीपिका द्वितीय, 58 में जिया प्रथम, भूमिका द्वितीय, 62 में तब्बू प्रथम, 66 में समीक्षा प्रथम, 70 में विशाखा प्रथम, 74 में पुष्पांजली प्रथम, 82 में खुशी गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा सचिव प्रो. आलोक श्रीवास्तव व आयोजन सचिव डॉ. अजीत कुमार ने किया। इस दौरान योगेंद्र सिंह, व्रिकम सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडल के खिलाड़ी तय
प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को कैंट साई सेंटर में मंडल स्तर के चयन आयोजित किए गए। इसमें 100 मीटर दौड़ में रुबी गंगवार, निशा मौर्य, 200 मीटर में रुबी गंगवार, सना, 400 मीटर में पूर्णिमा गंगवार, 800 मीटर में मानसी, 3000 मीटर दौड़ में शिवानी, रिले दौड़ में क्रांती व अक्षरा कुशवाह का चयन किया गया। वहीं ऊंची कूद में आकांक्षा, 100 व 400 मीटर बाधा दौड़ में तन्नु गंगवार, खुशबु, 800 मीटर रिले दौड़ में राधा, 1500 मीटर भाला फेंक में नीलम, गोला व चक्का फेंक में पूजा कुमारी, लंबी कूद में अंशू, 3000 मीटर गोला फेंक में चाहत कुमारी का चयन हुआ।