फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुता गुरुद्वारे के ग्रंथी की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला

Mon, 26 Nov 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नजदीक के गांव मुरारपुरा में अपनी बाइक से अखंड पाठ करने जा रहे भुता गुरुद्वारे के ग्रंथी की बीसलपुर मार्ग पर आमने-सामने टक्कर होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


पीलीभीत के सेहरामऊ के गांव गढ़वा खेड़ा के मूल निवासी 25 वर्षीय गुरवीर सिंह एक साल से भुता के गुरुद्वारे में ग्रंथी के तौर पर कार्यरत थे। रविवार सुबह आठ बजे वह अपनी बाइक से गांव मुरारपुर में प्रधान सिंह के घर अखंड पाठ करने जा रहे थे। 

बीसलपुर मार्ग पर परौली के पास तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने गलत साइड में आकर गुरवीर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक से गिरे गुरवीर सिंह के ऊपर से ट्रॉली का पहिया चला गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर के ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर पीलीभीत से पहुंचे गुरवीर के पिता सलेंद्र सिंह ने बताया कि चार साल पहले ही गुरवीर की शादी हुई थी। वह पत्नी और बेटे के साथ गुरुद्वारा में बने आवास में ही रहते थे। 

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलजिंदर सिंह व सेवादार बलविंदर सिंह ने बताया कि ग्रंथी की अचानक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। थाना भुता में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें