फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीड़भाड़ वाले इलाकों में कैमरे लगवाएंगी ग्राम पंचायतें, पुलिस करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सभी ग्राम पंचायतें भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगी। इसका डीवीआर पंचायत भवन में रखा जाएगा। नियंत्रण पुलिस के हाथ में भी रहेगा। इससे अपराधियों को चिह्नित करने और वारदातों के खुलासे की राह आसान होगी।
विज्ञापन

सीडीओ जगप्रवेश ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के लिए बुधवार को पत्र जारी किया है। डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। कमेटी में सीडीओ, डीपीआरओ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, डीपीआरओ, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होंगे। यह कवायद अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी शासनादेश के बाद शुरू हुई है। हालांकि, यह शासनादेश 14 सितंबर 2023 का है। इस पर अमल अब शुरू हुआ है। पहले चरण में थाना पुलिस उन स्थानों को चिह्नित कर रही है, जहां कैमरों से निगरानी जरूरी है। दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में अनुमोदन होगा। तीसरे चरण में चिह्नित 13 फर्मों से खरीद होगी। इसके बाद स्थापना और देखरेख ग्राम पंचायतें संभालेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें