30 मिनट पूर्व दिए जाएंगे गोपनीय पत्र
विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए गोपनीय पत्र के लिफाफे प्राप्त करने के लिए नोडल केंद्रों का गठन किया गया है। बरेली कॉलेज, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी, केसीएमटी, आरपी पीजी कॉलेज मीरगंज, डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महविद्यालय आंवला, राजकीय महाविद्यालय बदायूं, उपाधि कॉलेज पीलीभीत, राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर समेत 33 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
नोडल केंद्र से संबद्ध स्ववित्तपोषित कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों को प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए 30 मिनट पूर्व गोपनीय पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र संबंधित नोडल केंद्र से गोपनीय पत्र प्राप्त कर परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम 5:30 बजे तक उत्तरपुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर जमा करेगा।
विवि की वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेशपत्र
परीक्षा नियंत्रक ने अपील की कि 11 दिसंबर से होने वाली परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विद्यार्थी प्रतिदिन विवि की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहे। विवि की ओर से सोमवार देर शाम प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट
mjpruiums.in से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।