फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 से

Fri, 17 Apr 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। ये परीक्षाएं 29 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 26 मई तक दोपहर 12 से दो बजे तक व छठे सेमेस्टर की परीक्षा 13 जून तक अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जो विषय इस बार बदलवाए गए हैं, उनकी परीक्षाएं कॉलेज आंतरिक रूप से कराएंगे।
विज्ञापन

29 अप्रैल को बीए चतुर्थ सेमेस्टर का पहला पेपर संगीत (तबला, सितार, वोकल), कोरियोग्राफी, पर्शियन, इनकम टैक्स लॉ एंड अकाउंट्स विषय का होगा। वहीं छठे सेमेस्टर के संगीत (तबला, सितार, वोकल), कोरियोग्राफी, पर्शियन, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी व पर्यावरण विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
30 अप्रैल को बीए व बीएससी सांख्यिकी, बीकॉम फंडामेंटल ऑफ मार्केटिंग, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीबीए की व्यवसाय प्रबंधन, फंक्शनल हिंदी विषय की परीक्षाएं होंगी। एक मई को बीए ट्रैवल एंड टूरिज्म, फंक्शनल हिंदी, अरेबिक, फैशन डिजाइनिंग, बीएससी बॉटनी, कॉमर्स की परीक्षाएं कराई जाएंगी। बीएससी होमसाइंस की परीक्षाएं तीन मई से शुरू होंगी। बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई तक व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 मई तक होंगी। बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 मई को समाप्त होंगी। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 जून तक संचालित होंगी। बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई को संपन्न होंगी।
विज्ञापन

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए बीस दिन बाद खुला पोर्टल

समर्थ पोर्टल पर स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने का विकल्य बुधवार से खुल गया है। परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। 25 मार्च से यह विकल्प बंद चल रहा था। फिर कई बार इसकी तारीख बढ़ाई गई। हालांकि, बीकॉम के परीक्षा फॉर्म भरने विकल्प अब भी सक्रिय नहीं हो सका है। रुविवि की वेबसाइट के माध्यम से चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के फॉर्म भरने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। शुक्रवार तक कॉलेज में फॉर्म जमा किए जाएंंगे। इससे चतुर्थ सेमेस्टर में विषय बदलवाने वाले छात्र परेशान हो रहे हैं। कई छात्र अब भी आवेदन से वंचित रह गए हैं। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल से शुल्क के साथ फॉर्म भरने का एक और मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें