फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल

Wed, 05 Jun 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग और सांख्यिकी विभाग की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं छह जून से संबंधित विभाग में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

रक्षा अध्ययन विभाग प्रभारी के अनुसार बीएससी दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छह जून को अपराह्न एक से तीन बजे तक विभाग में कराई जाएंगी। वहीं, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जून को अपराह्न एक से तीन बजे तक कराई जाएंगी। बीए व बीएससी दूसरे और चौथे सेमेस्टर के मेजर व माइनर विषयों की मिड टर्म परीक्षाओं में जो विद्यार्थी गैरहाजिर रहे हैं, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। छूटी हुई परीक्षाएं सात जून को दोपहर 12 से ढाई बजे तक विभाग में कराई जाएंगी। सांख्यिकी विभाग प्रभारी डॉ. शुभ्रा कटारा के अनुसार स्नातक दूसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 12 जून और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जून को सुबह साढ़े दस बजे से होंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें