फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भूसा खरीद में घपलेबाजी का शासन ने लिया संज्ञान, जांच के लिए बरेली पहुंचीं तीन टीमें

Wed, 18 Jun 2025 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भूसा खरीद में घपला मामले की जांच करने के लिए शासन ने तीन टीमों को गठन किया है। इन टीमों ने बुधवार से जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
नवाबगंज की लाई खेड़ा गोशाला में जांच करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भूसा खरीद में घपलेबाजी का संज्ञान लेते हुए शासन ने प्रकरण की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। इनमें नौ अधिकारी शामिल हैं। जांच के लिए इन्हें ब्लॉकों का आंवटन भी शासन स्तर से ही किया गया है। तीनों टीमों ने मंगलवार देर शाम जिले में आकर डेरा डाल दिया। इससे ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायतों तक खलबली मची है। बुधवार सुबह से इन टीमों ने गोशालाओं में जाकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार को पशुधन मंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक में बरेली की गोशालाओं में भूसा खरीद में घपलेबाजी का मामला चर्चा में आया। इसके बाद मंत्री और प्रमुख सचिव के निर्देश पर निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डॉ. योगेंद्र सिंह पंवार ने तीन टीमें गठित की हैं। ये टीमें अपर निदेशक मेमपाल सिंह की अध्यक्षता में बनी हैं। इन तीनों टीमों का नेतृत्व संयुक्त निदेशक डॉ. पीके सिंह, डॉ. सतीश अग्रवाल और डॉ. संजय अग्रवाल कर रहे हैं। 

Bareilly News: गोशालाओं में चारे के नाम पर 15 करोड़ रुपये का घपला, दान के भूसे में भी कर ली कमाई
विज्ञापन


इस संबंध में निदेशक ने डीएम को पत्र भेजकर एक अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक भूसे की खरीद के संबंध में संपूर्ण विवरण जांच टीम को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. मनमोहन पांडेय ने उच्च स्तर से निर्देश मिलते ही सभी डिप्टी सीवीओ व विभाग के अन्य अधिकारियों को जांच टीम का सहयोग करने के लिए कहा है। 

ग्राम पंचायतों में प्रधान और पंचायत सचिवों को भूसा खरीद के अभिलेखों के साथ जांच टीम के सामने उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बरेली में भूसा खरीद के संबंध में जांच के लिए निदेशक स्तर से टीमें गठित हुई हैं। वह 19 जून को बरेली आएंगे। तब तक उनके नेतृत्व वाली टीम बरेली पहुंच रही है।

ये है मामला
जिले की 102 गोशालाओं में भूसा खरीद में 15 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितता हुई है। बीडीओ ने टेंडर प्राप्त करने वाली फर्म से भूसा खरीदा नहीं की। बिना सक्षम स्तर से अनुमति लिए ही खुले बाजार से भूसा खरीदा। यह घपलेबाजी तत्कालीन सीवीओ डॉ. मेघ श्याम, डॉ. ओपी वर्मा और वर्तमान सीवीओ डॉ. मनमोहन पांडेय के कार्यकाल में हुई है।
विज्ञापन

कहां, कौन सी टीम करेगी जांच
  • संयुक्त निदेशक डॉ. पीके सिंह की टीम में डिप्टी डायरेक्टर विकास वर्मा व ब्रजेश विश्वकर्मा शामिल हैं। ये लोग नवाबगंज, फरीदपुर, भदपुरा, बिथरी चैनपुर और भुता ब्लॉक क्षेत्र की गोशालाओं में भूसा खरीद की जांच करेंगे।
  • संयुक्त निदेशक डॉ. सतीश अग्रवाल की टीम में डिप्टी डायरेक्टर पीके चौहान व भारत भूषण शामिल हैं। ये लोग भोजीपुरा, बहेड़ी, दमखोदा, शेरगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में भूसा खरीद में अनियमितता की जांच करेंगे। 
  • संयुक्त निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल की टीम में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार व डॉ. मदन मुरारी पटेल शामिल हैं। ये लोग मझगवां, आलमपुर जाफराबाद, मीरगंज, क्यारा और रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की गोशालाओं में वित्तीय अनियमितता की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें