फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बसे हिंदू शरणार्थियों की सुरक्षा करे सरकार- तोगड़िया

विज्ञापन
Government should protect Hindu refugees settled in Kashmir - Togadia - फोटो : NAWABGANJ
विज्ञापन
लालगोपालगंज। सोमवार को लखनऊ राजमार्ग स्थित कठौआपुल के समीप अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है। सरकार को इस पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए। उन्होंने देश में बसे रोहिंग्या और अन्य देशों के मुसलमानों को भारत से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग उठाई। तोगड़िया ने कश्मीर में बसे हिंदू शरणार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कड़ी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहर त्रिपाठी ने किया। इस बीच समाजसेवी अटल त्रिपाठी, राजू तिवारी, राजेश त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी, हरिशंकर अग्रवाल, रमेश गुप्ता, केडी मिश्र, अनिल तिवारी, बीडी पांडेय, सुरेंद्र पांडेय आदि लोग प्रमुख तौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें