फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बिशारतगंज निवासी दिवंगत प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा के पुत्र शिवांश शर्मा से मुलाकात की। अशफाक ने कहा कि शासन से हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन



अशफाक ने कहा कि विनोद एसआईआर के काम में लगे थे। उनके परिजनों ने बताया कि बीएलओ ड्यूटी को लेकर उन पर अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा था। उसे वह सहन नहीं कर सके और असमय उनकी मृत्यु हो गई। दुखद पहलू यह है कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सामान्य मृत्यु बताने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, राजन उपाध्याय, पंडित राज शर्मा, गुड्डू खान, रजनीश पाठक, तीरथ कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें