फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुंवरपुर बंजरिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
भंडसर। गांव कुंवरपुर बंजरिया में बना सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार पड़ गया है। इस कारण लोगों को बीमार होने पर निजी अस्पतालों का रूख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। मात्र वार्ड बॉय ही कभी-कभी आता है। चिकित्सकों के न होने से लोगों को निजी डॉक्टर से उपचार करवाना पड़ रहा है। गांव के प्रधान शाकिर अली ने बताया कि केंद्र पर किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। मात्र वार्ड बॉय के सहारे स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। वह भी कभी-कभी आता है। यहां कुछ दिनों पूर्व चौकीदार की मौत हो गई थी, जिसके बाद किसी और व्यक्ति को यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे दी गई, लेकिन चार माह से मानदेय नहीं दिया जा सका है।
गांव प्रधान ने बताया कि इस संबंध में वह कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। अब वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें