फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिवहन विभाग ने ऑनलाइन कीं 44 सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग ने 44 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। शनिवार को उपायुक्त परिवहन संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर इस संबंध में जानकारी दी। वीडियो के जरिये बताया गया है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहनों का परमिट बनवाने, वाहन टैक्स जमा करने समेत 44 सेवाओं के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सूची में सर्विसेज पर क्लिक करने पर स्टेट का कालम आएगा। उस पर उत्तर प्रदेश क्लिक करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, वाहन टैक्स समेत सभी आप्शन आ जाएंगे। जो कार्य कराना है उस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर संबंधित प्रपत्र अपलोड कर दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें