बरेली। रेलवे बोर्ड ने 15009-10 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस के इज्जतनगर तक विस्तार के बाद इस गाड़ी की समय सारिणी भी जारी कर दी है। जल्द ही ट्रेन का संचालन इज्जतनगर-गोरखपुर के बीच शुरू होने के बाद बरेली से लखनऊ व गोरखपुर के लिए दो रेल रूटाें पर ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। इधर, रेलवे ने 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी के फेरों को 30 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचालन अब 30 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को किया जाएगा। 05062 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी टनकपुर से तड़के 4:35 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:05 बजे भाेजीपुरा, 6:22 बजे इज्जतनगर, 06:45 बजे बरेली सिटी, 6:57 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
यहां से चलकर बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज, सिकंदराबाद, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट होते हुए दोपहर 12:30 बजे अछनेरा पहुंचेगी। 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी अछनेरा से दोपहर 3:50 बजे चलने के बाद शाम 7:35 बजे बदायूं, 8:37 बजे बरेली जंक्शन, नौ बजे बरेली सिटी, 9:20 बजे इज्जतनगर, 9:38 बजे भोजीपुरा आएगी और रात 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
वहीं, इज्जतनगर विस्तार के बाद 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस गोरखपुर से रात 10:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:55 बजे मैलानी, 11:35 बजे पीलीभीत, 12:45 बजे इज्जतनगर आएगी। 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस इज्जतनगर से दोपहर 3:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। संवाद