बरेली। गोरखपुर-दिल्ली के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा। समय सारिणी जारी होने के एक दिन बार रेलवे ने इस ट्रेन में टिकट बुकिंग खोल दी। बुकिंग शुरू होते के कुछ ही घंटों में गोरखपुर से दिल्ली के बीच 27 अगस्त की यात्रा के लिए एक हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गए। वहीं, सप्ताह में दो-दिन चलने वाली दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस में फिलहाल आठ सितंबर तक वेटिंग है।
अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रति कोच में स्लीपर श्रेणी की 78 सीटें होती है। गाड़ी के कुल 20 कोच में 1,560 सीटें हैं। इस गाड़ी में गोरखपुर से दिल्ली के बीच किराया महज 470 रुपये है। दो दिन में इस गाड़ी में 27 अगस्त से एक अक्तूृबर तक की यात्रा के लिए छह हजार से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं।
गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली 05057-58 विशेष ट्रेन के स्थान पर 15095-96 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार और दिल्ली से शुक्रवार को चलेगी। दोनों ओर से ट्रेन में टिकटों की स्थिति यही है।