प्रतिदिन होता है उगाही का खेल
प्रवर्तन दल के अफसरों के गुर्गों द्वारा उगाही का खेल कोई नया नहीं है। गुर्गे रात भर लग्जरी कार से रोड पर रेता-बजरी से भरे ट्रक को रोकते हैं और उनसे उगाही करते है। अगर ट्रक चालक से सौदा तय नही होता तो मौके पर अफसर को बुलाकर ट्रक का चालान या सीज करा देते हैं। ट्रक चालक अगर विरोध करता है तो उसे जान से मारने की धमकी देने से भी नहीं चूकते। वसूली गिरोह के गुर्गे अपने साथ नाजायज असलहे भी रखते हैं।