फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'बात नहीं मानी तो टुकड़े कर नहर में फेंक दूंगा...', शोहदे ने फोन पर महिला को दी धमकी

Mon, 09 Sep 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एक महिला को शोहदे ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे महिला दहशत में है। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र की महिला को एक युवक कॉल कर परेशान कर रहा है। युवक उसे बार-बार कॉल करता है। उससे आपत्तिजनक बातें करता है। विरोध करने पर अपहरण और टुकड़े करने तक की धमकी देता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह मूलरूप से भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, लेकिन वह इस समय अपने पति के साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रह रही है। उसके मोबाइल पर छह अगस्त से लगातार कॉल आ रही है। कॉल करने वाला आरोपी मुजाहिद इज्जतनगर थाना क्षेत्र में भूड़ा नगरिया का रहने वाला है। वह कभी उसके तो कभी उसके पति के मोबाइल पर कॉल करता है। उससे आपत्तिजनक बातें करता है। वह उसे एकांत स्थान पर आने को कहता है। 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म: आरोपी ने कार्रवाई के डर से युवती से रचाई शादी, फिर किया ऐसा सलूक
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली है। अब वह उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। बात न माने पर धमकी दी है कि वह उसकी जिंदगी तबाह कर देगा। उसका अपहरण कर लेगा, उसके टुकड़े करके नहर में फेंक दूंगा। महिला ने बताया कि उसने आरोपी की कॉल रिकॉर्ड कर ली है। वह उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में महिला ने इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें