फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में दबंगई: बरेली में सड़क पर बुलेट खड़ी कर ई-बस रोकी, युवकों ने चालक को पीटा; देखें वीडियो

Mon, 31 Aug 2026 12:02 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बुलेट सवार तीन युवकों ने डेलापीर चौराहे के पास एक ई-बस को रोककर उसके चालक को पीटा। उन्होंने बस को भी नुकसान पहुंचाया। चालक ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
युवकों ने ई-बस चालक को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने रविवार दोपहर डेलापीर चौराहे के पास दबंगई की। बीच सड़क पर बुलेट खड़ी करके ई-बस को रोक लिया। इसके बाद चालक से गाली-गलौज की। विरोध करने पर चालक को पीट दिया। बस को भी नुकसान पहुंचाया। चालक ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। बस में मौजूद किसी युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी निवासी रंजीत सिंह सिटी बस सेवा के तहत संचालित ई-बस पर चालक हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि है कि रविवार दोपहर वह बस लेकर जंक्शन से मिनी बाइपास जा रहे थे। डेलापीर चौराहे पर बुलेट सवार तीन युवकों ने रोड पर बाइक खड़ी करके बस को रोक लिया। आरोप है कि तीनों युवक नशे में थे। बस रुकते ही दो युवक उनके पास आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उनको पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तीनों युवक सीबीगंज के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं में सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, 12 से अधिक लोग घायल, चार की हालत गंभीर
 
विज्ञापन

आरोपी की बाइक सीज 
एसपी सिटी मानुष परीक ने बताया कि आरोपी की बाइक सीज कर दी गई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बस चालक ने घटना के संबंध में सिटी बस सेवा के अधिकारियों को भी कॉल करके बताया है। प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बस में हुए नुकसान की भरपाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें