चोरी के पांच वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रेमनगर क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से तीन स्कूटी समेत पांच वाहन बरामद हुए हैं। प्रेमनगर थाना इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
अशोक नगर तिराहे से त्रिवटीनाथ मंदिर रोड पर पहुंची टीम को देखकर दो लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कुदेशिया फाटक के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान वीरसावरकर नगर निवासी सचिन कुमार और कर्मपुर चौधरी लाइनपार निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सचिन पर 21 और गौरव पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।