बैग नहीं छोड़ा तो लाठी से पीटा
फिर भी सावित्री ने हिम्मत दिखाते हुए बैग नहीं छोड़ा। इस दौरान बैग की चेन खुल गई और कुछ रुपये जमीन पर गिर गए। सावित्री और उनके बेटों ने रुपये बचाने के लिए प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। मां-बेटे जब घायल हो गए तो बैग उनसे छूट गया। तभी आरोपी रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग गए। बदमाशों द्वारा मां-बेटे को पीटने का वीडियो भी किसी ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने पहुंचे पीड़ित मां-बेटे ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।