पैरवी के लिए मांगी थी रंगदारी
अर्श का आरोप है कि वह बिलाल के साथ चूड़ी की दुकान पर बैठा था। हमलावर उनके पास आए और कहा कि लल्ला गद्दी की पैरवी के मामले में तुमसे एक लाख रुपये मांगे थे, वह क्यों नहीं दिए। अब भी वक्त है, रुपये दे दो। मना करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अर्श की तहरीर पर गुलाम नबी गद्दी, शैज हुसैन, समीर शैरी, आदिब के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिलाल की हालत में सुधार
जिला अस्पताल में भर्ती बिलाल की हालत में सुधार है। उसके हाथ में लगे छर्रे निकाल दिए गए हैं। उसने बताया कि उसका विवाद से कोई लेनादेना नहीं था। जबरन अर्श से उलझे लोगों ने उसे भी गोली मार दी। उन लोगों के भागने के बाद भी आरोपी गोली चलाते रहे। दुकान के शटर पर भी गोलियों के निशान थे। फायरिंग की घटना से बाजार में दहशत फैल गई थी।