फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: शोहदे ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से मांगी ढाई लाख रुपये रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 05:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शोहदे ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बिथरी चैनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में युवती की शादी दूसरी जगह करने पर शोहदा उसके फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने फोटो न डालने के बदले युवती से ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न्यायालय के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाने के एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि बिथरी चैनपुर के भगौती राजाराम गांव निवासी नवी जान खां उसकी बहन से जबरन शादी करना चाहता था। चार साल पहले नवी जान ने उन्हें खेत में घेर लिया और इसके लिए दबाव डाला। मना करने पर उनके ऊपर फायर झोंक दिया था। 

ये भी पढ़ें- Badaun Accident : पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें... पांच की मौत, 20 घायल; देखें मृतकों और घायलों के नाम
विज्ञापन


भोजीपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। वह युवती की तस्वीर के साथ परिजनों के नाम लिखकर सोशल मीडिया पर डालने लगा। इस पर नवी जान खां, मैजूम उर्फ रेहान और इस्लाम खां के खिलाफ शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर समझौता करना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बहन की शादी सीबीगंज क्षेत्र में कर दी। नवी ने उनकी बहन का तलाक कराने के लिए उसके पति को उसके अश्लील फोटो भेज दिए। ये फोटो वायरल नहीं करने की एवज में ढाई लाख रुपये रंगदारी मांगने लगा। कोर्ट के आदेश पर बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें