फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 'हर महीने रुपये देने होंगे, नहीं तो गोली मार दूंगा', बदमाश ने तमंचा दिखा डॉक्टर से मांगी रंगदारी

Tue, 27 Feb 2024 03:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने क्लीनिक में घुसकर गुंडई की। बदमाश ने मेज पर तमंचा रखकर डॉक्टर को धमकाया और रंगदारी मांगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया में बदमाश तमंचा लेकर क्लीनिक में घुस गया। डॉक्टर से रंगदारी मांगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


कादरी मस्जिद के पास रहने वाले डॉ. आबिद हुसैन ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी की शाम को वह अपने क्लीनिक में बैठे थे। रात आठ बजे चक महमूद निवासी आरिफ गद्दी क्लीनिक में घुस आया। उनके सामने मेज पर तमंचा रखकर धमकाया तो मरीज डरकर भाग गए। 

विज्ञापन

क्लीनिक में तोड़फोड़ की
आरोपी ने धमकी दी कि अगर क्लीनिक चलाना है तो हर महीने रुपये देने होंगे, नहीं तो गोली मार दूंगा। आरिफ ने क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की। डॉक्टर की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरिफ को जेल भेज दिया।

इधर, डॉ. आबिद ने बताया कि सोमवार को वह एफआईआर की कॉपी लेने बारादरी थाने गए थे। वहां हवालात में बंद आरिफ ने धमकी दी कि कब तक जेल में बंद रखेगा, लौटकर तुझे देखता हूं। इससे डॉक्टर व उनका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें