फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इफको यार्ड में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, उर्वरक की लोडिंग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। इफको यार्ड में बुधवार रात मालगाड़ी का इंजन डिरेल हो गया। इस कारण प्लांट में उर्वरक की लोडिंग का काम प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को पहुंची राहत ट्रेन ने इंजन को उठाकर पटरी पर लाने के बाद ट्रैक मरम्मत का काम किया। इसके बाद मालगाड़ियों का परिवहन सामान्य हुआ। इससे पहले जनवरी में भी यहां मालगाड़ी डिरेल हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार रात बिशारतगंज से इफको यार्ड से रैक लेकर मालगाड़ी निकल रही थी। मालगाड़ी को बिशारतगंज की दूसरी लाइन से जाना था। मालगाड़ी यार्ड से निकलने के बाद जैसे ही दूसरी लाइन की ओर बढ़ी कि टर्निंग प्वाइंट पर इंजन डिरेल हो गया। लाेको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और अधिकारियों को दी।
बृहस्पतिवार सुबह राहत ट्रेन इफको यार्ड पहुंची। इंजन को पटरी पर लाने और लाइन दुरुस्त करने के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। रेलवे सूत्रों ने बताया गया कि इंजन डिरेल रेल प्वाइंट बनाने में तकनीकी चूक के कारण होना पाया गया है। सही तथ्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। इफको के जनसंपर्क अधिकारी विनीत शुक्ला ने बताया कि उर्वरक की रैक लगने के बाद इंजन डिरेल हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें