जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात दो बजकर 14 मिनट पर विशारतगंज रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी इफको फैक्टरी के लिए रवाना हुई थी। किलोमीटर संख्या छह के पास दो बजकर 35 मिनट पर दुर्घटना हो गई। मालगाड़ी में कुल 42 बोगी थीं, जिनमें से चार बोगी पटरी से उतर गईं। काफी दूर तक रेल पटरी भी उखड़ गई। मालगाड़ी की सभी बोगी खाली थी। ट्रेन फैक्टरी से खाद लेने जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक दुरुस्त होने से वक्त लग सकता है। राहत की बात यह है कि इस ट्रैक पर सवारी गाड़ियां नहीं चलती है।