बरेली। रेलवे गोमतीनगर-बांद्रा के बीच पांच-पांच फेरों के लिए विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। बरेली से मुंबई के लिए सीमित संख्या में संचालित नियमित ट्रेनों में लंबी बेटिंग के बीच यह ट्रेन यात्रियों को कुछ सहूलियत देगी। इस गाड़ी का संचालन सोमवार से किया जाएगा।
बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में बरेली-लोकमान्य तिलक, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल और काठगोदाम-मुंबई टर्मिनल तीन ट्रेनें ही हैं। तीनों में कन्फर्म टिकट नहीं उपलब्ध नहीं हैं। इस बीच 05033/05034 गोमती नगर-बांद्रा विशेष गाड़ी में सीटें उपलब्ध हैं। इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसरीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05033 गोमती नगर-बांद्रा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 11 मई तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से दोपहर दो बजे चलने के बाद बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत होते हुए शाम 7:15 बजे इज्जतनगर आएगी। इसके बाद कासगंज, मथुरा, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए अगले दिन रात आठ बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।
05034 बांद्रा-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनल से रात 11 बजे चलने के बाद दूसरे दिन रात 12:47 बजे इज्जतनगर आएगी और तीसरे दिन सुबह 7:35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस गाड़ी को बरेली सिटी, बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं दिया गया है।