फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुई स्वर्ण जयंती दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की शृंखला के पांचवें दिन स्वर्ण जयंती दौड़ का आयोजन हुआ। सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्वविद्यालय से शुरू होकर सेटेलाइट तक जाने के बाद वापस रुविवि परिसर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचकर दौड़ का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बुलंदियों को छुआ है। छात्रों से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह भी रुविवि के छात्र रहे हैं। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने भी विश्वविद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि रुविवि अपनी हीरक जयंती तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएगा। क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। एडीजी पुलिस रमित शर्मा ने छात्रों की हौसला अफजाई की और उनसे फिटनेस पर ध्यान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलसचिव संजीव कुमार, उप कुलसचिव सुनीता यादव, ममता सिंह, वित्त अधिकारी विनोद कुमार, प्रो. एके सिंह, प्रो. पीबी सिंह, प्रो. यतेंद्र कुमार, डॉ. अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें