अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए डिजायनर व नगदार अंगूठियां और महिलाओं के लिए पेंडेंट सेट का कलेक्शन बाजार में है। कुछ दुकानों पर ऐसे नेकलेस सेट और जंजीर हैं जो देखने में हीरे के हार जैसे लगते हैं। कारोबारियों के मुताबिक विवाह के लिए इन सेट की मांग काफी है।
सोना निवेश का भी बेहतर विकल्प है। सराफा कारोबारी अंकुर शर्मा के मुताबिक गहनों की खरीदारी का उद्देश्य अब बदल गया है। लोग निवेश के नजरिये से भी खरीदारी कर रहे हैं। हल्की जूलरी ही सही पर सोने की हो, लोगों की यही चाहत रहती है।