फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतें फिर बढ़ीं, बिक्री में भी इजाफा; जानिए बरेली के सराफा बाजार में भाव

Sat, 15 Nov 2025 05:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सोने और चांदी की कीमतों में फिर इजाफा हुआ है। सराफा कारोबारियों ने कारोबार में 20 फीसदी तक गिरावट का अनुमान जताया है, पर निवेशकों के सक्रिय होने से इसकी भरपाई की बात भी कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहालग सीजन की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से सराफा बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। अब कीमतें बढ़ीं तो बिक्री पर असर पड़ा है। सराफा कारोबारियों ने कारोबार में 20 फीसदी तक गिरावट का अनुमान जताया है, पर निवेशकों के सक्रिय होने से इसकी भरपाई की बात भी कही है।

विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक, 30 अक्तूबर को प्रति दस ग्राम सोने का भाव 1,20,700 रुपये था जो शुक्रवार को 1,28,000 रुपये हो गया। चांदी के दाम प्रति किलो 1,47,800 रुपये था जो अब 1,64,000 रुपये पहुंच गया है। महज 14 दिन में ही सोना 7,300 रुपये और चांदी 16,200 रुपये तेज हुई। इसका असर कारोबार पर भी नजर आ रहा है। 

बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, सहालग की शुरुआत में कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार में खरीदारों की कतार बढ़ी, जिसमें अब कमी होने लगी है। वहीं, तब जो निवेशक असमंजस में थे, अब सक्रिय हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेत और डॉलर की कमजोरी से सोने, चांदी की कीमतों ने तेजी पकड़ी है। आगामी दिनों में भी उतार-चढ़ाव का अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डिजाइन दरकिनार, कम वजन के गहनों की मांग बढ़ी 
सराफा कारोबारी राघव कुमार अग्रवाल के मुताबिक सोने की कीमतों में तेजी के बाद हल्के वजन और 18 कैरट के गहनों की मांग बढ़ी है। इसे देखते हुए एक ग्राम की रिंग, ईयरिंग, 0.5 ग्राम की नोज पिन और दो ग्राम तक की चेन भी बनवाई और मंगाई जा रही है। बताया कि अब खरीदार डिजाइन को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं है। बजट के अनुसार कम वजन और कैरट के भारी दिखने वाले गहने खरीद रहे हैं।

अमेरिका में शटडाउन खत्म होने का भी दिख रहा असर 
वित्तीय सलाहकार आदेश शर्मा के मुताबिक अमेरिका में चल रहा सरकारी शटडाउन खत्म होने के बाद निवेशकों का रुख फिर से सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर मुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खरीदारी से सोने के भाव में तेजी के संकेत हैं। कहा कि सहालग सीजन में खरीदारी बढ़ने से भी कीमतों में उछाल मुमकिन है। हालांकि वे खरीदार जो कीमत में कमी की सोच रहे थे, अब उन्हें खरीदारी महंगी पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें