फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के इस शहर में अब तक 63 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, प्लॉट-मकान खरीदने से पहले जरूर पता करें ये बात

Sat, 15 Nov 2025 09:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अगर आप जमीन या भवन खरीद रहे हैं तो उससे पहले उसके बारे में प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति संबंधी जानकारी जरूर कर लें। अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। 
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर के सुनियोजित विकास में बाधक बनने वाले अवैध निर्माण पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का रुख सख्त है। पांच वित्त वर्ष में अवैध निर्माण के खिलाफ बीडीए की कार्रवाई पर गौर करें तो इस बार सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है। इस वित्त वर्ष में अब तक बीडीए ने 63 अवैध कॉलोनियों और पांच अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया है।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने शुक्रवार को कहा कि आमजन से अपील है कि नए बिल्डिंग बायलाज के तहत छूट का लाभ उठाते हुए अपने भवन का मानचित्र जरूर स्वीकृत कराएं। वित्त वर्ष 2024-25 में 19 अवैध कॉलोनियों और तीन अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया था। वित्त वर्ष 2023-24 में 48 अवैध कॉलोनियों और तीन अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया था। 

वर्ष 2022-23 में 35 अवैध कॉलोनियों और 229 अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया था। वर्ष 2021-22 में 31 अवैध कॉलोनियों और 167 अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। इस तरह पांच वित्त वर्ष में 196 अवैध कॉलोनियों और 407 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर करीब 85 करोड़ रुपये की आय शमनित की गई है। इस दौरान अवैध निर्माण के कारण 1450 से ज्यादा भवनों पर चालान की कार्रवाई भी की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संपत्ति खरीदने से पहले कर लें जानकारी
बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि आमजन जमीन या भवन खरीदने से पहले उसके बारे में जानकारी जरूर कर लें। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति संबंधी जानकारी ले लें। मानचित्र स्वीकृत न होने की दशा में खरीदारी से बचें। अन्यथा बीडीए द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी तो पूरी जिम्मेदारी खरीदार की ही होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें