फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: खरमास में गिरा सोना और चांदी का भाव, जानिए सप्ताहभर में कितनी हुई गिरावट

Mon, 05 Jan 2026 11:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

खरमास में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। बरेली में सप्ताहभर में चांदी की कीमत 22 हजार घटी है तो सोना 5600 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। मकर संक्रांति से सोना चांदी की कीमतों में फिर इजाफा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
सोना-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में खरमास के शुरुआती दिनों में सोने और चांदी के भाव में वृद्धि जारी रही। आधा खरमास बीतने पर इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ। सप्ताहभर में चांदी 22 हजार रुपये प्रति किलो तो सोना 5600 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। इससे निवेशक असमंजस में हैं। हालांकि, बाजार के जानकारों का अनुमान है कि मकर संक्रांति से मांगलिक आयोजन शुरू होने पर फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आएगी।

विज्ञापन


खरमास की शुरुआत में 16 दिसंबर को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.32 लाख और चांदी 1.90 लाख रुपये प्रति किलो थी। 28 दिसंबर तक कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई छू ली थी। क्रमश: सोना 1.44 लाख और चांदी 2.58 लाख तक पहुंच गई। इसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ। चार जनवरी को सोना 1.39 लाख और चांदी 2.36 लाख रुपये पर बिके।

बरेली महानगर सराफा एसोसिएशन के सदस्य संजीव औतार अग्रवाल के मुताबिक, खरमास में लोग खरीदारी कम करते हैं। हालांकि, नए साल के स्वागत पर खरीदारी हुई। अनुमान है कि खरमास में कीमतों में जो गिरावट होगी, उसके सापेक्ष 40 फीसदी तक बढ़त मांगलिक आयोजन शुरू होने पर होगी।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह भर में भाव
तिथि चांदी सोना
28 दिसंबर 2,58,000  1,44,600
29 दिसंबर  2,47,500  1,42,500
30 दिसंबर 2,41,000  1,40,000
31 दिसंबर 2,40,000 1,38,500
01 जनवरी  2,35,000  1,38,000
02 जनवरी  2,40,500  1,39,000
03 जनवरी 2,35,000  1,39,000
04 जनवरी 2,36,500 1,39,000
(नोट: चांदी के दाम रुपये प्रति किलो और सोने के रुपये प्रति दस ग्राम में)
विज्ञापन

भाव में कमी से निवेश का बेहतर मौका 
सराफा कारोबारी सुबोध अग्रवाल के मुताबिक, सोना, चांदी और भूमि निवेश के बेहतर विकल्प हैं। खरीदारी के लिहाज से खरमास भारत में ऑफ सीजन होता है पर वैश्विक बाजार में खरीदारी जारी है। लिहाजा, कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मांगलिक आयोजन मकर संक्रांति से शुरू होंगे। तब मांग बढ़ेगी और कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिलेगा। इसलिए अभी निवेश का मौका है। लंबी अवधि के निवेश में सोना खरा साबित होगा।

संजयनगर निवासी राकेश मिश्रा सराफा प्रतिष्ठान पर खरीदारी के लिए आए थे। बताया कि फरवरी में बेटे की शादी है। मेकिंग चार्ज समेत कीमत पता करने के बाद उन्होंने 24 कैरट से लेकर 18 कैरट तक के सोने के गहनों की बुकिंग कराई। बरेली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, खरमास में ज्यादातर फिक्स बुकिंग हो रही है। यानी जो कीमत अभी है, ग्राहक को उसी भाव पर गहने देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें