फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहामतगंज-आईवीआरआई रोड पर वही जाएं, जो हों ‘खतरों के खिलाड़ी’

Wed, 04 Oct 2017 02:26 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहामतगंज और आईवीआरआई ओवरब्रिज बनने से शहरवासियों को कब तक राहत मिलेगी, यह तो पता नहीं लेकिन फिलहाल तो ये दोनों निर्माणाधीन पुल पब्लिक के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शहामतगंज और आईवीआरआई के निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से गुजरने वाले सारे ट्रैफिक का दबाव साइड रोड पर है, जिनका बुरा हाल है। जोखिम उठाकर लोग इन साइड रोड से गुजर रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला टीम ने दोनों पुलों की साइड रोडों पर लोगों को हो रही दुश्वारियों का जायजा लिया। शहामतगंज चौराहे से शाहदाना की तरफ जाने वाली साइड रोड को पूरी तरह बंद कर दिए जाने के कारण ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा वालों ने आसपास की गलियों में उत्पात मचा रखा है। उधर, आईवीआरआई ओवरब्रिज की दोनों साइड की रोड की हालत इतनी खराब है कि कहां कब जान पर बन पड़े, यही नहीं पता। मंगलवार को अमर उजाला टीम के सामने ही बाइक पर सवार दंपति एप्रोच रोड के लिए खोदी गई खाई में जा गिरे। आसपास के दुकानदारों ने दौड़कर उन्हें बचाया और फिर खाई में पड़ी बाइक भी निकलवाई। लोगों ने बताया कि इस तरह की दुर्घटनाएं यहां दिन में कई बार देखने को मिलती हैं, लेकिन किसी को कोई इसकी परवाह नहीं है।

 शहामतगंज ओवरब्रिज 
इस पुल की लंबाई 1017 मीटर होगी और फिलहाल यह शहर का सबसे लंबा ओवरब्रिज होगा। इस पुल का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर में इस ओवरब्रिज को चालू किए जाने की दावा किया जा रहा है। इस निर्माण अक्टूबर 2016 में चालू हुआ था। काम इतनी तेजी से हुआ कि समय से पहले इसका निर्माण हो सकता है लेकिन फिलहाल साइड रोडों पर निकलना मुश्किल है। गलियों में दिन भर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा वालों में विवाद होता है। दिन भर जाम लगे रहने के बाद भी पुलिस चौराहे के बराबर रहने वाले टेंपो वालों के जमावड़े पर कभी ध्यान नहीं देती। बाइक सवारोें का तो इनकी वजह से निकलना दूभर हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईवीआरआई ओवरब्रिज
673.68 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज मार्च 2018 में चालू करने का दावा किया जा रहा है। रेलवे की एनओसी मिलने के बाद उसके हिस्से के स्लैब बनाए जाने का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। इसके लिए रेलवे ने दो महीने का ब्लॉक लिया है। आईवीआरआई की साइड में एप्रोच रोड बनाने के लिए खाई खोदी जा रही है। इसकी वजह से दोनों साइड रोड बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे अस्पताल की तरफ की साइड रोड पूरी तरह से बंद कर दी गई है। जबकि दूसरी साइड की रोड के कुछ हिस्से का डायवर्जन कर दिया है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें