फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीएम ने तलब किया बसों की मरम्मत संबंधी 11 माह का रिकॉर्ड

Fri, 06 Dec 2024 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसों में मरम्मत के नाम पर किए गए घपले की जांच के लिए रोडवेज के जीएम (तकनीकी) और परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी सत्य नारायण बृहस्पतिवार को बरेली आए। उन्होंने अधिकारियों से 11 माह का रिकॉर्ड तलब किया है। खासकर अगस्त से लेकर नवंबर तक के काम जांच के घेरे में हैं। बुधवार को बरेली, रुहेलखंड डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में अभिलेख खंगाले जाते रहे। शुक्रवार को नोडल अधिकारी इसकी जांच करेंगे। इसके बाद वह क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

जनवरी 2024 में अनुबंध के बाद दो फर्मों को बसों की मरम्मत का काम दिया गया था। इसी के साथ खेल शुरू हो गया। कई ऐसी बसों की मरम्मत दर्शाते हुए बिल पास किए गए जो परिक्षेत्र के बेड़े में ही शामिल नहीं हैं। ऐसी बसों की भी मरम्मत दिखा दी गई, जो दुर्घटनाग्रस्त होकर थाने में खड़ी थीं। फर्में फर्जी बिल बनाती रहीं और जिम्मेदार आंखें मूंदकर उसे पास करते रहे। मामला मुख्यालय तक पहुंचा तो क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक से संयुक्त रिपोर्ट मांगी गई, पर अधिकारियों ने वह भी नहीं भेजी। अब जीएम आए तो जिम्मेदार बदायूं चले गए। इस वजह से जीएम ने बृहस्पतिवार को पीलीभीत में जांच की। शाम छह बजे वह फिर बरेली आए। अब शुक्रवार को वह यहां अभिलेखों की पड़ताल करेंगे।
बसों की मरम्मत में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को पीलीभीत में जांच की गई। कुछ तथ्य मिले हैंं। शुक्रवार को बरेली और रुहेलखंड डिपो के वर्कशॉप में जांच करूंगा। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। - सत्य नारायण, जीएम तकनीकी/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें