फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटे में कासगंज पहुंची जीएम स्पेशल

Fri, 13 Feb 2015 01:17 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीएम बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बरेली सिटी स्टेशन से चौपुला ब्रिज तक ट्राली में बैठकर गए। इस बीच उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे की नई लाइन और कनेक्टिविटी प्वाइंटों को देखा। वहां से जीएम सड़क मार्ग से रामगंगा पहुंचे। सुबह 9.30 बजे जीएम स्पेशल ट्रेन वहां से रवाना हुई। यह स्पेशल ट्रेन हर लेवल क्रासिंग, रेलवे स्टेशन, पुल, पुलियों पर रुकी, जहां जीएम व अफसरों ने नीचे उतरकर देखा। कमियां दूर करने के लिए अफसरों और इंजीनियरों को निर्देश दिया गया। स्पेशल ट्रेन की स्पीड 40  किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। शाम करीब चार बजे जीएम कासगंज स्टेशन पहुंचे। वहां जीएम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और यात्री सुविधाएं बरकरार रखने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में जीएम ने कहा कि रामगंगा से कासगंज तक रूट लगभग ठीक मिला। छोटी-मोटी कमियां मिलीं जिन्हें जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। मार्च के प्रथम सप्ताह में संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का दौरा होगा। इसके बाद कासगंज से काठगोदाम तक सीधी ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। रामनगर-आगराफोर्ट का संचालन भी शुरू होगा। जीएम ने बताया कि एटा-कासगंज रेलवे लाइन के लिए सर्वेक्षण हो चुका है, शीघ्र ही काम शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल समेत तमाम बड़े अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
जीएम को ग्रामीणों ने घेरा, हंगामा
बदायूं में मोहम्मदपुर गांव के पास 267 नंबर फाटक बंद कर दिया गया है, जिसे खोलने की मांग को लेकर जीएम राजीव मिश्रा को मोहम्मदपुर गांव वालों घेर लिया। ग्रामीण हंगामा करने लगे। जीएम ने रेलवे नियमों का हवाला देते हुए फाटक खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए। बदायूं स्टेशन पर करीब घंटे भर जीएम स्पेशल ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन



फोटो 7- कासगंज जंक्शन पर निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जीएम व डीआरएम।
फोटो 8- कासगंज जंक्शन पर निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जीएम व डीआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें